फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर कोतवाली के गांव शेखपुर नरी में बीमारी से परेशान वृद्ध ने जहर खा लिया। वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



शेखपुर नरी गांव निवासी रामखिलावन (62) कई सालों से पैरालिसिस व दमा की बीमारी से परेशान था। काफी इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पत्नी रामरती की तेरह साल पहले मौत हो जाने के बाद वह दो बच्चों के साथ रह रहा था। शुक्रवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वृद्ध की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां दो घंटे इलाज चलने के बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी के डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




बीमारी से तंग आकर वृद्ध जहर खाया, मौत
शहर कोतवाली के गांव शेखपुर नरी का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें