फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद और गर्भ के बच्चों पर न आया रहम, उठा लिया ये खौफनाक कदम

Sun, 13 Aug 2017 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गोद और गर्भ में पल रहे बच्चों पर भी अंजू को रहम न आना गांव में चर्चा का विषय बनी रही। यहां यूपी के बांदा जिले में छह महीने की गर्भवती अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर बैठ गई और खुद को आग के हवाले कर दिया। जब तक आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए तब तक मां उसकी बेटी और गर्भ में पल रहे शिशु तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बांदा जसपुरा थानाक्षेत्र के खप्टिहाकलां में 25 वर्षीय एक गर्भवती ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर आग लगा ली। मौत होने की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के घरवालों की तहरीर पर जसपुरा थाने की पुलिस ने सास, पति समेत 3 पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दबिश देकर मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मौतों से गांव के लोग गमगीन हैं। आत्महत्या की वजह भी बहुत साफ नहीं हो पा रही है। हालांकि मृतका के पिता गुलाब सिंह और भाई श्याम सिंह का आरोप है कि अंजू को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अंजू इसके पूर्व भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। अंजू सिंह की आत्महत्या की वजह फिलहाल समझ में नहीं आ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें