फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घेरकर पीटा, जंजीर व पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी में शुक्रवार सुबह करीब आधा दर्जन लोगों ने एक महिला को घेर लिया पीटकर सोने की जंजीर व पर्स छीन लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी नीरू शुक्ला पत्नी नीरज शुक्ला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी सीता पत्नी धर्मेंद्र, श्वेता पत्नी रोबिन, कमला पत्नी सेवाराम, रोबिन पुत्र विनोद, ज्ञानवती व उसका पुत्र, सेवाराम आकर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने उसे पीटना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर राहगीर जब तक दौड़े तब तक इन लोगों ने महिला से सोने की चेन, पर्स, मोबाइल छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आरके त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी कालोनी निवासी ही है।

आपसी विवाद का मामला है। जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें