कार्यक्रम में आरएसएस के रामाशीष, सांसद भोले व पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज सभागार में मंडलीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न जनपदों से करीब 1100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता आरएसएस के रामाशीष ने कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और शिक्षक इन्हें निभाकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने शिक्षकों की समस्याओं को शासन स्तर तक उठाने का आश्वासन दिया।
प्रदेश संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संयोजक डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी ने पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय देने व गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की मांग उठाई। अधिवेशन में हमीरपुर के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य नारायण परिहार को श्रीकांत द्विवेदी शिक्षक रत्न पुरस्कार दिया गया। वहीं 150 सेवानिवृत्त शिक्षकों व 74 शिक्षक नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राहुल कुमार मिश्रा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं। (संवाद)