फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के इटावा स्थित कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक चलेगा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा, पात्रता, शुल्क एवं अन्य विवरणों की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट www.upcatetexam.org एवं www.buat.edu.in से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) 29 सीट, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) 40 सीट समेत बैचलर ऑफ फिशरी साइंस की 40 सीट, एमटेक (एग्रीकल्यर इंजीनियरिंग) पांच सीट, एम.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पांच सीट, बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) 36 सीट, बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) 36 सीट, बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) 36 सीटें हैं। बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही एकेटीयू जेईई मेंस के माध्यम से प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें