फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा कंप्यूटर ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित गांवों के परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब किताबों की पढ़ाई के साथ कंप्यूटर भी सीखेंगे। जिले के 92 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। स्कूलों में जल्द कंप्यूटर लग सके इसके लिए डीएम ने बजट के लिए बीएसए से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित गांवों के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चे अब कंप्यूटर की भी प़ाई करेंगे। सीएम की ओर से कंप्यूटर लगवाने का निर्देश के बाद प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 23 गांवों को इस योजना में चयनित किया गया है। यहां 62 प्राथमिक व 30 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं।

सीएम ने इन स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव डीएम को भेज दिया गया है। वहां से शासन को भेजा जाएगा। प्राथमिक स्कूलों में नहीं हैं कंप्यूटर शिक्षक उच्च प्राथमिक स्कूल में कंप्यूटर पढ़ाने के लिए तो अनुदेशकों की तैनाती है लेकिन प्राथमिक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक नहीं है। ऐसे में बच्चों को कंप्यूटर ज्ञान देने के लिए वहां तैनात शिक्षकों को पहले खुद पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें