फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किए लाखों के जेवर व नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर)। कस्बे के संजय नगर में अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बे के हरिशंकर पुत्र रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि बीती रात घर में परिवार के सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे। सुबह जब पत्नी सो कर उठी तो उसने देखा कि मकान के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। उसने जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। उसमें पत्नी लक्ष्मी का एक सेट बृजबाला, एक जोड़ी झुमकी, 5 चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी के लक्ष्मी-गणेश, दो सोने की अंगूठी, एक हाफ पेटी, 2 जोड़ी पायल तथा 25 हजार 5 सौ रुपये नगद के अलावा मौसी के पुत्र नरेंद्र कुमार का जेवर भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर कमरे पर रखी एक एलईडी टीवी भी पार कर ले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गत 13 सितंबर को गांव के दो युवकों ने उसके घर में आकर पूछा था कि उसके लड़के कहां रहते हैं। उसने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज कहिंजरी विनोद कुमार पिप्पल तथा फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें