फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। झींझक-रसूलाबाद रोड पर शुक्रवार शाम बाइक सवार लुटेरों ने तगादा वसूल कर लौट रहे दवा व्यापारी के दो कर्मचारियों से डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। व्यापारी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

झींझक के रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दवा का थोक व्यापारी है। उसकी झींझक में दुकान है। शुक्रवार शाम उसका चालक रमन शुक्ला निवासी सिठमरा व कर्मचारी उमेश सक्सेना निवासी खानपुर रोड झींझक रसूलाबाद के दुबे मेडिकल स्टोर, वर्मा मेडिकल स्टोर याकूबपुर के अलावा अन्य दुकानदारों के यहां दवाइयां देने के बाद एक लाख 51 हजार रुपये वसूली करके वापस लौट रहे थे। रसूलाबाद झींझक रोड स्थित एक ढाबे के निकट अचानक ओमनी बंद हो गई। चालक रमन ने वहां से निकल रहे अपाचे सवार दो अज्ञात युवकों से मदद मांगी। इस पर बाइक सवार रुक गए। आरोप है कि बाद में उक्त युवकों ने रमन व उमेश के साथ मारपीट करते हुए तमंचे के बल से बल पर 1 लाख 51 हजार रुपये से भरा झोला लूट लिया और फरार हो गए। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी दवा विक्रेता रविंद्र कुमार को दी। इस बाबत सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि दवा विक्रेता रविंद्र कुमार की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें