फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौदापुर निवासी शिक्षामित्र ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शव लटका देखकर बच्चों ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनाथ पाल (42) कोतवाली कायमगंज के गांव च्यौलारा के स्कूल में शिक्षामित्र था। गुरुवार को अनाथ पाल स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अनाथ के साथियों व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को गांव के बच्चे पड़ोसी गांव सिकंदरपुर में बकरियां चराने गए थे। गांव में अशोक सिंह के बाग में युवक का शव लटका देखकर बच्चे भागकर गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच अनाथ पाल के परिवार के लोग भी आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनाथ पाल के दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना से पत्नी रेखा का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ के बाद ही कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन



फोटो संख्या : 27: रोते बिलखते शिक्षामित्र के परिजन और रिश्तेदार।
फोटो संख्या : 28: शिक्षामित्र का फाइल फोटो।
शिक्षामित्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें