फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान, दुकान से रुपये व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला ढुइंया निवासी महिला के घर व दुकान से चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। महिला ने मोहल्ले के ही युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।


थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला ढुइंया निवासी इंद्रादेवी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ मकान में अकेली रहती है। घर में ही उसकी परचून की दुकान है। रात को इंद्रादेवी पास के ही परिचित अमर सिंह के घर गई थी। रात को वह परिचित के घर ही रुक गई थी। रात को किसी समय चोर दीवार फांद कर मकान के अंदर घुस आए। कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली। इसके बाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान का ताला तोड़ गोलक से नगदी और हजारों का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह जब इंद्रादेवी घर पहुंची तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। महिला ने बताया कि चोर 20 हजार रुपये और करीब 80 हजार के जेवर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही दुकान से तीन हजार की रेजगारी और आठ हजार का सामान चोरी कर ले गए। महिला ने मोहल्ले के ही एक युवक पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


मकान व दुकान से रुपये व जेवर चोरी
महिला ने युवक पर जताया शक, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें