फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 100 ऑर्डर बुक किए, डिलीवरी बाॅय के पहुंचने पर किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के परदेवनपुरवा में स्थित एक ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर से निकाले गए तीन-चार कर्मचारियों ने व्यापारी को लाखों का चूना लगा दिया। स्टोर से ऑनलाइन 100 से ज्यादा आर्डर कराने के बाद डिलीवरी बाॅय के लोकेशन पर पहुंचने पर इन्कार कर देते थे। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


रतनलालनगर निवासी व्यापारी संजय भाटिया उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल के साथ शनिवार को चकेरी चौकी पहुंचे। संजय ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक सितंबर को उन्होंने स्टोर को टेकओवर किया था। यहां पूर्व में कार्य करने वाले तीन-चार लोगों को चोरी करते हुए पकड़कर निकाल दिया था। इसी खुन्नस वह लगातार परेशान कर रहे हैं। उन्हें नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी ऑनलाइन आईडी व फर्जी टेलीफोन नंबरों के माध्यम से 100 से ज्यादा ऑर्डर देकर ऑनलाइन सामान मंगवाते थे।

इसके बाद डिलीवरी बॉय के डिलीवरी लोकेशन पर जाने पर इन्कार कर देते थे। कहते थे कि उन्होंने ऑर्डर नहीं किया है। इस कारण सामान खराब होने के कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला के अनुसार दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें