फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छोटे के सामने गंगा में डूबा बड़ा भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात पत्थर घाट पर नहाने पहुंचा युवक गंगा में डूब गया। रामनगर निवासी 35 वर्षीय वैभव बाजपेई मंधना में जनसेवा केंद्र संचालक हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात नौ बजे वह पत्थरघाट पर गंगा स्नान करने अपने छोटे भाई विकास और दोस्त वीर सिंह चंदेल के साथ पहुंचे। गंगा नहाने के दौरान वैभव गहरे पानी में चले गए। विकास और वीर ने शोर मचाकर लोगो से बचाने की गुहार लगाई। इस दौरान गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर उसे खोजने की काफी कोशिश की लेकिन अंधेरे के चलते पता न चल सका। छोटे भाई विकास ने बताया करीब तीन साल से रोज रात को तीनों लोग गंगा पूजन और स्नान के लिए जाते थे। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि वैभव का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें