फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घरेलू विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। घरेलू विवाद के बाद गुरुवार को एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर सौ शैया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


ग्राम सभा कुंवरपुर लोधपुर के मजरा ग्राम राजा नगला निवासी शिवम शाक्य (30) का पत्नी पूनम से विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद शिवम कमरे में चला गया और वहां कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी पूनम ने उसे लटका देखा तो चीख पुकार के बाद बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि शिवम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शिवम अपने पीछे पत्नी पूनम और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाइयों के नाम विनोद और उपेंद्र हैं। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना के आधार पर शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें