फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी से झगड़े के बाद ऑटो चालक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। ऑटो चालक ने पत्नी से झगड़ने के बाद गुरुवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के सैय्यदपुर सकरी गांव निवासी सुधीर कुशवाहा (40) ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर सुधीर किसी बीज भंडार से कीटनाशक दवा की चार पुड़ियां गेहूं में रखने के बहाने ले आया और घर के पीछे चारों पुड़िया गटक ली। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान सुधीर ने दम तोड़ दिया।
पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुधीर के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पत्नी ने बताया कि सुधीर परिवार की आजीविका चलाने वाला एकमात्र सहारा था। पति की मौत से परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या पैदा हाे गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार की घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें