फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संगठन की रीढ़ होते युवा’

Wed, 13 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम रोड स्थित शकुंतला देवी विद्यालय में आयोजित भाजयुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशूदत्त द्विवेदी ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी संगठन में उसके कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। युवा अपने बलबूते तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े कई संस्मरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वामीजी ने भारत के गौरव को विश्व में बढ़ाने का काम किया। आज उनके विचारों से ही भाजपा को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन


सम्मेलन को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सम्मेलन के आयोजन रजत त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। रामानंद वर्मा की अध्यक्षता और महामंत्री रिंकू दीक्षित के संचालन में हुए कार्यक्रम में दिनेश चतुर्वेदी, हर्षित वर्मा, विशाल वर्मा, आनंद गुप्ता, टिंकू दीक्षित, आशीष दुबे, रामू वर्मा, अजय चतुर्वेदी, आशू तिवारी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे पूर्व प्रांशू दत्त द्विवेदी का नगर के पूर्वी बाईपास पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के बाद वह बहवलपुर रोड स्थित शैलेंद्र पांडेय और इंदिरानगर स्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी के आवास पर भी गए। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें