छिबरामऊ। थ्रेसर से गेहूं की कटाई कर रहे युवक का हाथ कट गया। युवक को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल से सैफ़ई रेफ़र कर दिया गया।
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम पलिया बुंचपुर निवासी कल्लू बाथम (30) गांव के चुन्नू के खेत में थ्रेसर से गेहूं कटवा रहे थे।
मड़ाई के दौरान ही उसका हाथ थ्रेसर में चला गया, जिससे हाथ कट गया। हादसे के बाद आनन-फ़ानन में थ्रेसर को बंद कराया गया। हादसे के बाद कल्लू की पत्नी गौरी का रो-रोकर बुरा हाल था।
उसका कहना था कि पति के पास जमीन नहीं है और वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब उसके दो बच्चों की परवरिश कैसे होगी। परिजनों ने घायल कल्लू को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई के लिए रेफ़र कर दिया गया।