फोटो 25 फाइल पिंकू राजपूत।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
नजरापुर। शुक्रवार शाम से लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर शनिवार सुबह लटका मिला। खेत जा रहे ग्रामीणों ने सूचना उसके परिजनों को दी। पिता ने हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका जताई है।
कोतवली तिर्वा रतापुर्वा गांव निवासी पिंकू राजपूत (27) टेंट में काम करता था। शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब भाइयों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीकर घर से निकाला था। किसी भी टेंट में काम करने नही पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं चल सका था।
शनिवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर सिरसा के पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना के साक्ष्य जुटाये, जबकि मृतक के पिता अमरसिंह ने हत्या का आरोप लगाया है।
वह बहन और भाइयों में सबसे बड़ा था और शादी नहीं हुई थी। भाई सुनील, अनीस, बहन पिंकी, और मां लक्ष्मी का रो रोकर हाल बेहाल है। कोतवाली प्रभारी नरेेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या नहीं लग रही। मृृृतक के भाई सुुुुनील की मांग पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
फोटो 26 रोती मां बहन और परिवार की महिलाएं ।संवाद- फोटो : KANNAUJ