फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार की टक्कर से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर पठान टोला निवासी सलमान (31) सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गांधी नगर निवासी बहन के घर से बाइक से दवाई लेने ग्राम मुरादगंज स्थित एक निजी अस्पताल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सलमान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल सलमान को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मझपुर्वा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दुर्घटना में शामिल कार कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, सलमान अविवाहित था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असामयिक मौत से मां परवीन तथा बहन कुलसुम और अंजुम का रो-रोकर बुरा हाल है। सलमान के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें