फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उमस व बदलते मौसम से बढ़ी बीमारियां, 716 मरीज पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
फोटो :03: जिला अस्पताल में सोमवार को उपचार के लिए चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।संवा
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के बाद बढ़ी उमस और बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 716 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें बड़ी संख्या एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की रही।
विज्ञापन

कई मरीज शरीर पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन और त्वचा में संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में नमी बढ़ने से त्वचा संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। गंदा पानी, पसीना, धूल और संक्रमण इसके प्रमुख कारण हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में एलर्जी की समस्या देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल प्रशासन ने मौसम जनित बीमारियों को देखते हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था की है।
होम्योपैथ चिकित्सक कुलदीप सिंह ने बताया कि इन दिनों त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और एलर्जी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। सलाह दी कि त्वचा को साफ रखें और पर्याप्त पानी पिएं। कुलदीप सिंह ने बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई दवा न लेने की भी अपील की। चिकित्सकों ने लोगों से स्वच्छता बरतने और किसी भी समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

-शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना।

-लगातार खुजली होना।

-त्वचा में जलन या सूजन।

-बार-बार एलर्जी की शिकायत।

-दाने या रैशे उभरना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें