फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिलाओं का ठेके पर कब्जा, शराबियों को खदेड़ा

विज्ञापन
फोटो - 06 घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कन्नौज। मानीमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम उग्गापुरवा में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं और देसी शराब के ठेके पर कब्जा कर लिया। शराब खरीदने आए शौकीनों को गांव की सीमा से बाहर खदेड़ दिया। उन्होंने शराब नहीं, सम्मान चाहिए और बच्चों का भविष्य बचाओ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं निशा ने आरोप लगाया कि यह ठेका गांव के सामाजिक ताने-बाने को दीमक की तरह चाट रहा है। ठेके से मात्र 150 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय है। मासूम बच्चे स्कूल जाते समय नशे में धुत लोगों को देखते हैं। इससे बच्चों पर खराब असर पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही गुड्डी ने बताया कि शराबी बीच सड़क पर बेसुध पड़े रहते हैं। शाम ढलते ही महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। गंदी गालियां और अभद्र व्यवहार अब रोज की बात हो गई है। महिलाएं अपने बच्चों को ऐसा माहौल नहीं देना चाहतीं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि जब तक यह ठेका यहां से नहीं हटेगा, हमारा आंदोलन थमेगा नहीं। यह हमारे मान-सम्मान और बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। महिलाओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कड़ा कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन तहसील मुख्यालय तक पहुंचेगा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर मानीमऊ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद महिलाओं को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें