फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो लेन ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी, 16.16 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे में जीटी रोड पर स्थित रेलवे समपार संख्या 115 पर दो लेन रेल ओवर ब्रिज निर्माण को हरी झंडी मंगलवार को मिल गई है। शासन द्वारा इस परियोजना के लिए 16.16 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्रीय लोगों को जाम और दुर्घटना की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह रेलवे फाटक क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। अक्सर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय द्वारा सतत प्रयास और पैरवी के बाद परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 89.82 करोड़ रुपये है। प्रारंभिक चरण में धनराशि जारी होने से निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज होगी। स्थानीय प्रशासन को भी जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। ओवरब्रिज के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
मुख्य सेतु निर्माण के लिए 19.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भूमि अधिग्रहण पर 10.28 करोड़ रुपये का व्यय होगा। भवनों के ध्वस्तीकरण पर 6.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली, पानी आदि लाइनों के स्थानांतरण के लिए 3.82 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं संपर्क मार्ग एवं अन्य संबंधित कार्यों पर करीब 49.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

आम जनमानस को लाभ होगा
गुरसहायगंज कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई थी। शासन ने इसके लिए 16.16 करोड़ रुपये स्वीकृत कर धनराशि सेतु निगम को हस्तांतरित भी कर दी है। इससे निश्चित ही आम जनमानस को लाभ होगा।
विज्ञापन

-अर्चना पांडेय, विधायक छिबरामऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें