फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश से लौट रहीं महिलाओं, युवकों को पीटा

विज्ञापन
मारपीट में घायल जाविद, हसमत व अनिकेश। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। छींटाकशी का विरोध करने पर एक गांव के युवकों ने नुमाइश देखकर लौट रहीं ट्रैक्टर सवार महिलाओं और युवकों को रास्ते में घेर कर पीट दिया। तीन युवकों के नाम और 10- 12 अज्ञात के खिलाफ पूर्व प्रधान ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

भवानीसराय के पूर्व प्रधान विजय सिंह ने बताया कि बेटा शिवम ट्रैक्टर पर गांव की करीब 30 महिलाओं और चार लड़कों के साथ नुमाइश देखने तालग्राम गया था। सोमवार देर रात वह नुमाइश से घर लौट रहा था। पुखरांवा के तीन युवकों ने अपने 10-12 साथियों के साथ ओवर टेक कर अपने गांव के पास आगे बाइक खड़ी कर ट्रैक्टर रुकवा लिया।
यह गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों, हॉकी से मारपीट करने लगे। जान बचाकर भागने पर ईंट पत्थर भी चलाए। इसमें गांव का जाविद (30), हसमत (28), अनिकेश (18) घायल हो गए। कई महिलाओं और लड़कियों के भी चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें