फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला, दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कानपुर में रहने वाले ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मौजमपुर कुसुमखोर निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि बेटी आरती की शादी 27 जून 2018 को महाराजपुर(कानपुर) निवासी आशीष से की थी। शादी के बाद आशीष और परिवार के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर आशीष और परिवार के लोगाें ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 28 अक्तूबर को आशीष ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर आरती को पीटकर घायल कर दिया। जेवर छीन कर घर से निकाल दिया।
आरती ने सदर कोतवाली में पति आशीष, सास अनीता देवी, ससुर राम विलास, देवर अंशुल, ननद स्वीटी और लक्ष्मी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें