फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, तीन लोग घायल, दो को किया गया रेफर

विज्ञापन
घायल ट्रक चालक का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में सौ शय्या अस्पताल से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई और हैलट (कानपुर) के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रायपुर निवासी कमलेश चंद्र का बेटा इंद्रेश (20) चाचा आशीष शाक्य (25), नानी झाबर नगला निवासी प्रेमा देवी (60) के साथ बाइक से गांव आ रहा था। अकबरपुर गांव के नजदीक सिद्ध बाबा मंदिर के पास कानपुर की तरफ से ट्रक (बिना बाड़ी वाले) आ रहे थे। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। दूसरे ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रेमा देवी की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। उसी समय सफाखेड़ा निवासी मूलचंद्र (42) छिबरामऊ के निजी स्कूल से अपने बच्चे को लेने जा रहे थे। वह ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रेश को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई, मूलचंद्र को लाला लाजपत राय अस्पताल हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक चला रहे आशीष ने हेलमेट नहीं पहना था। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें