फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत, डेंगू के 54 मरीज मिले, मरने वालों की संख्या 79 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/ सौरिख। जिले में बुखार से महिला की मौत हो गई। अब बुखार से मरने वालों की संख्या 79 हो गई है। बुधवार को जिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट किट से जांच में 19 और एलाइजा रिपोर्ट में 17 में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं सौरिख इलाके के अलीपुर में बुखार से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल में 62 मरीजों की जांच में 18 डेंगू पॉजिटिव मिले। पैथोलॉजी में रैपिड टेस्ट किट से जांच में 19 और एलाइजा रिपोर्ट में 17 डेंगू पॉजिटिव निकले। अब तक किट से जांच में 420 और एलाइजा में 996 पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुधवार को ओपीडी में 517 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 63 बुखार से पीड़ित मिले। सात मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच में एक डेंगू पॉजिटिव मिला। अस्पताल के 35 बेड फुल हैं।
अलीपुर गांव निवासी राधा देवी पत्नी आलोक यादव एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। नगर के निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। हालत में सुधार होने की बजाय शरीर पर सूजन आनी शुरू हो गई। मंगलवार की रात मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। बेटी पारुल, सुमिति और बेटे लविश सहित परिजनों का हाल बेहाल है। 18 नवंबर को मृतका के ससुर गजोधर सिंह की भी बुखार से मौत हो गई है। लगातार मौतों से गांव के लोग सहमे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि साफ सफाई के समुचित इंतजाम न होने के कारण संक्रामक बुखार थम नहीं रहा है। लगभग डेढ़ माह में 12 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें