कन्नौज। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना ठठिया में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले जनपद औरैया कोतवाली सदर गांव सलेमपुर नवल सिंह, कखावतू निवासी हिमांशु उर्फ आशू कठेरिया, जनपद कानपुर नगर थाना बिल्हौर गांव कुदौरा निवासी हिमांशु कटियार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।
इसमें आरोप लगाया कि यह लोग लूट की घटनाएं करते हैं। लूट से अर्जित धन का उपयोग करते हैं। इनके खिलाफ गवाही देने के लिए कोई तैयार नहीं होता है। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओ अरुण कुमार चौधरी ने सटीक सूचना पर रविवार को हिमांंशु उर्फ आशू कठेरिया व हिमांशु कटियार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। हिमांशु कटियार व आशू कठेरिया के खिलाफ लूट व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज है। एसपी ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।