छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर सिकंदरपुर के पास कंटेनर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां से तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जनपद फर्रुखाबाद थाना जहानगंज के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी अश्वनी (45) ई-रिक्शा पर बैठकर सिकंदरपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिकंदरपुर के पास बेवर से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। कुछ देर चले उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाॅक्टर ने उसे तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।