फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलों संग किसानों पर बरसी आफत

विज्ञापन
खनियापुर गांव में गिरे ओलों का लगा ढेर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में रविवार सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 20 गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे सरसों, चना, गेहूं और आलू की फसलों में नुकसान हुआ है। किसान चिंतित हैं। बारिश से ठिठुरन भी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में बीते चार दिनों से बेमौसम बारिश की झड़ी लगी है। रविवार सुबह करीब आठ बजे जिला मुख्यालय से लेकर कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। खेतों से लेकर सड़कों के किनारे जगह-जगह जलभराव हो गया। शाम को छिबरामऊ के अकबरपुर, बहवलपुर, जिला मुख्यालय से सटे गांव जलालपुर पनवारा, वाहपुर में ओले गिरे। इसके अलावा उमर्दा क्षेत्र के हरेईपुर, नेकापुर, हिम्मतपुर, मझिला, सैयापुर, इंदरगढ़ क्षेत्र के अचनकापुर, खनियापुर, तालग्राम के ताहपुर गांव में ओले गिरे हैं। ओले गिरने से इन इलाकों में आलू, सरसों, चना और मटर की फसलें नष्ट होने की कगार पर आ गईं हैं।
मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि करीब 20 गांवों में ओले गिरने की जानकारी मिली है। मंगलवार तक इसी तरह का मौसम रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें