कन्नौज। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया। एक ही दिन में 23 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में 15 छात्र मेडिकल कॉलेज के हैं। सीएमएस ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा के डॉक्टरों और कर्मचारियों को कोरोना जांच कराने के लिए कहा है।
जिले में रविवार को 23 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सबसे अधिक संक्रमित राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में पाए गए है। यहां 13 मेडिकल छात्र और दो छात्राएं संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर संक्रमित पाए गए है। मेडिकल कॉलेज के संक्रमित छात्र और छात्राओं को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। सीएमए डॉ. दिलीप कुमार ने सभी छात्रों, चिकित्सकों और कर्मचारियों को कोरोना जांच के निर्देश हैं। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया लापरवाही के चलते जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह बेहतर चिंता का कारण है। लक्षण दिखते ही लोग कोरोना की जांच कराए। घर में भी सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करें।