अमोलर ग्राम पंचायत में पानी की टंकी।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। विकास खंड तालग्राम की अमोलर ग्राम पंचायत में टंकी से पानी की आपूर्ति करीब एक माह से बंद है। इससे 13 मजरों के करीब 15 हजार लोग परेशान हैं।
इलाकाई लोगों के मुताबिक अमोलर ग्राम पंचायत के लिए जलनिगम की ओर से पानी की टंकी बनवाई गई थी। यहां से अमोलर, मझैइया, ढिपारा, दलापुर्वा, बिचपुर्वा, बरियापुर्वा, कैथनपुर्वा, सीतापुर्वा, बघेलेपुर्वा, बिरियाहार, अमथरा, टिकुरियन समेत 13 मजरों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। अब पाइप लाइन दोबारा बदली जा रही है। इससे पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। गांवों में लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों ने एक- एक गांव की पाइप लाइन दुरुस्त करने की मांग की है। इससे कि बाकी गांवों में पानी की आपूर्ति हो सके।
वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जल निगम के ठेकेदार की ओर से गांव की पुरानी लाइन हटाई जा रही है। इससे सप्लाई बाधित है। ठेकेदार से बात कर एक-एक गांव की पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी। इससे कि अन्य गांवों को सप्लाई दी जा सके।