फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर थमा, खतरे से 1.19 मीटर दूर गंगा

विज्ञापन
गंगा में नहाते लोग व पास में एसडीआरएफ टीम की नाव । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। आसपास के जिलों में बाढ़ की स्थिति के बीच जिले में गंगा के जलस्तर में शुक्रवार शाम ठहराव आ गया। अभी यहां जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर 19 सेमी नीचे है। जलस्तर थमने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से मेहंदी घाट पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 124.780 दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से एक मीटर 19 सेंटीमीटर दूर है। रोजाना बढ़ते जलस्तर को देख गंगा किनारे बसे गांव के लोग चिंतित हो गए थे। जल आयोग की टीम ने बताया कि इस समय गंगा का जलस्तर थमा हुआ है। ऐसे में गंगा किनारे बसे मेहंदीपुर, गुमटिया, चौराचांदपुर और कासिमपुर के ग्रामीणों में आसपास के जिले के जलस्तर को बढ़ता सुनकर अभी दहशत कम नहीं हुई है।
चरवाहों को जानवर चराने के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। एसडीआरएफ टीम ने मेहंदी घाट पर डेरा डाल रखा है। प्रशासन की ओर से स्नान पर रोक लगाने के बाद भी शुक्रवार को लोग गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचे। स्नान भी किया। हालांकि एसडीआरएफ की टीम निगरानी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें