छिबरामऊ। रामलीला कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से विजय चौहान को अध्यक्ष और रजत त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया। दोनों पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा देकर कार्यमुक्त हुए।
नगर के मंशेश्वरनाथ मंदिर में रविवार को रामलीला कमेटी की बैठक हुई। निवर्तमान अध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा ने इस बार कार्य करने में असमर्थता प्रकट की। उन्होंने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। सर्वसम्मति से विजय चौहान को अध्यक्ष व रजत त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि वह सभी के सहयोग से रामलीला को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेममुरारी दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनोज दुबे, विनोद दुबे, डॉ. प्रदीप सिंह, टीटू अग्निहोत्री, अंकुर दीक्षित, अनमोल दीक्षित, भानु सिंह, पंकज कुमार, दिलीप गुप्ता, आसू दीक्षित वंदेमातरम, नीरज यादव, रिंकू दीक्षित, अनुराग अग्निहोत्री व गिरजाशंकर वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में रामलीला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष रहे महावीर गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से अनुज गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। पिछले साल कोरोना संक्त्रस्मण के चलते मेला नहीं लग सका था। हर साल मेला का अध्यक्ष चुना जाता है। इस बार सरकार की गाइड लाइन के आधार पर मेला स्वीकृत होने पर ही गांव में रामलीला लगाई जाएगी। दौरान बड़े गुप्ता, प्रदीप पांडेय, किशोर दुबे, राजेंद्र भदौरिया, मुन्नालाल रावत, वीटू ठाकुर, शिवम गुप्ता, श्रीप्रकाश शाक्य, सूरज वर्मा व अर्पित सैनी मौजूद रहे।