फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेहंदीघाट आज नहीं जाएंगे वाहन, रूट डायवर्ट

Thu, 07 Mar 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अगर आप आज शहर से मेहंदीघाट की ओर जाना चाहते हैं तो ध्यान दें। इसी तरह औरैया की ओर जाने वाले लोगों को भी रूट पर ध्यान देने की जरूरत है। शिवरात्रि पर कांवरियों के हुजूम को ध्यान में रखकर प्रशासन ने रूट को डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी आफाक खां ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार की रात 12 से ही मेहंदी घाट की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा जो शुक्रवार को पर्व की समाप्ति तक लागू रहेगा। डायवर्जन प्लान के तहत हरदोई से कन्नौज आने वाले वाहनों को बिलग्राम से मल्लावां वाया बिल्हौर होते हुए कन्नौज के लिए डायवर्ट किया जाएगा। यही नियम कन्नौज से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रहेगी। इसी तरह औरैया से कन्नौज आने वाले वाहनों को बेला से रसूलाबाद वाया बिल्हौर होते हुए हरदोई जाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा। कन्नौज शहर से मेहंदी घाट की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके लिए हरदोई जाने वाले वाहनों को हरदोई मोड़ से बिल्हौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा। हरदोई से आने वाले वाहनों को बख्शी पुरवा तिराहे से मल्लावां की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से हर जरूरी तैयारी का दावा किया है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर शाम डीएम शुभ्रांत शुक्ला और एसपी अमित कुमार आनंद ने अधिकारियों की टीम के साथ अलग-अलग शिवालयों का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम आशीष सिंह, एसडीएम अवनीश गौतम, सीओ कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें