भइया दूज पर हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों के पूर्वी बाईपास के पास
आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम लग गया। घंटों जाम लगे होने से लोगों को काफी
दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम खुलवाने के लिए पुलिस सिपाहियों के
भी पसीने छूट गए।
नगर के पूर्वी बाईपास पर
डग्गामार वाहनों के हाईवे किनारे आड़े-तिरछे खड़े होने से वहां जाम लग गया,
जिससे ह्राइवे पर काफी लंबी वाहनों की कतारें लग गई। वहीं भइया दूज पर
सबसे ज्यादा हाईवे पर दोपहिया वाहन फर्राटा भरते देखे गए। वहीं डग्गामार
वाहनों ने भी खूब ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी और मनमाफिक किराया वसूला।
हाईवे पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने
छूट गए। वहीं कई बार पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का प्रयास असफल रहा। पल-पल
पर लगते जाम की झाम लोगों को कई बार झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत अपने
भाई के यहां जा रही बहनों को उठानी पड़ी।