फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से हाईवे पर लगा घंटों जाम

Fri, 13 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भइया दूज पर हाईवे पर फर्राटा भर रहे वाहनों के पूर्वी बाईपास के पास आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम लग गया। घंटों जाम लगे होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम खुलवाने के लिए पुलिस सिपाहियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन


नगर के पूर्वी बाईपास पर डग्गामार वाहनों के हाईवे किनारे आड़े-तिरछे खड़े होने से वहां जाम लग गया, जिससे ह्राइवे पर काफी लंबी वाहनों की कतारें लग गई। वहीं भइया दूज पर सबसे ज्यादा हाईवे पर दोपहिया वाहन फर्राटा भरते देखे गए। वहीं डग्गामार वाहनों ने भी खूब ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी और मनमाफिक किराया वसूला।

हाईवे पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। वहीं कई बार पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का प्रयास असफल रहा। पल-पल पर लगते जाम की झाम लोगों को कई बार झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत अपने भाई के यहां जा रही बहनों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें