फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड से जाने के लिए कहा तो तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल के वार्ड तीन में गुरुवार को मरीज के पास कई तीमारदारों के आने से बाकी को परेशानी होने लगी। मरीजों की शिकायत पर पहुंचे कर्मचारी ने तीमारदारों से बाहर निकलने के लिए कहा तो यह हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने तीमारदारों को वार्ड से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्ड तीन में भर्ती मरीज के पास गुरुवार को कई तीमारदार पहुंच गए। दिक्कत होने पर अन्य मरीजों ने विरोध शुरू कर दिया। तीमारदार नहीं माने। अस्पताल के कर्मचारी ने इनसे वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा तो इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच बाकी मरीजों से भी उलझने की कोशिश की। इस पर कर्मचारी ने सीएमएस को फोन पर जानकारी दी। सीएमएस की सूचना पर पुलिस ने तीमारदारों को वार्ड से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने भर्ती मरीजों से कहा कि वह अपने साथ एक तीमारदार ही रखें। इसके बाद पुलिस ने अन्य वार्डों में पहुंच कर मरीजों के बेड पर बैठे तीमारदारों को बाहर निकाल दिया।
वहीं, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि मरीज की शिकायत पर कर्मचारी ने तीमारदारों से बाहर जाने के लिए कहा था। यह नहीं माने। इस पर पुलिस को भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें