तेराजाकेट(कन्नौज)। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पद पर सगे संबंधी का चयन कराने के लिए दिन भर सिफारिशों का दौर चलता रहा। इसी बीच कोविड में जान गंवाने वाले की पुत्रवधू के लिए हंगामा हो गया। सचिव ने अध्यादेश का हवाला देकर लोगों को समझाया।
पंचायत सहायक पद पर चयन में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों की मेरिट के आधार पर चयन होना है। इसके अलावा कोविड में मृत व्यक्ति के परिवार के आश्रित को भी वरीयता दी जानी है। अध्यादेश के अनुसार प्रधान के सगे संबंधी का चयन नहीं किया जाएगा। सचिव को मेरिट के आधार पर सूची बनाकर एडीओ पंचायत के पास जमा करनी है। ग्राम पंचायत नेकनामपुर में कोविड में जान गंवाने वाले की पुत्रवधू के चयन के लिए हंगामा हुआ। तालग्राम मंडल अध्यक्ष हरनाथ सिंह ने सचिव पर आवेदन गायब करने का आरोप लगाया।