फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी क्रय विक्रय समिति के चुनाव में हंगामा, सपाइयों ने वोट न डालने देने का लगाया आरोप, नारेबाजी की, तहसील परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
तहसील परिसर में धरने पर बैठे सपाई। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सहकारी क्रय विक्रय समिति के संचालक के तीन पदों पर चुनाव में हंगामा हुआ। सपाइयों ने भाजपाइयों पर वोट न डालने देने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। यह तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने निष्पक्षता का भरोसा देकर धरना खत्म कराया। वहीं तीनों पद पर भाजपा ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड छिबरामऊ के संचालक के दो आरक्षित पदों पर भाजपा ने कलक्टर सिंह व संदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया था। सपा ने बृजेश कुमार और सीता देवी को मैदान में उतारा था। हसेरन की सहकारी समितियों से संचालक के पद पर भाजपा ने निर्देश कुमार और सपा ने प्रवीण कुमार पर दांव लगाया। छिबरामऊ सहकारी समितियों में 24 व हसेरन में 15 मतदाताओं को वोट डालना था। सुबह आरओ अंजनी कुमार व एआरओ अरविंद राजपूत ने वोटिंग शुरू कराई। कुछ देर में मतदान स्थल पूर्वी बाईपास की सहकारी समिति के बाहर भाजपाइयों और सपाइयों की भीड़ लग गई।
सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाल जयप्रकाश शर्मा यहां से भीड़ हटाते रहे। सपाइयों ने भाजपाइयों पर वोट न डालने देने का आरोप लगाया। यह तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। अगुवाई किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगंबर सिंह, पूर्व जिपं सदस्य बाबा रामप्रकाश यादव व योगेंद्र सिंह ने की। सपाई धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सपा नेता योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड के संचालक के तीन पदों के चुनाव में भाजपाई सपाइयों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। शिकायत करने के लिए अफसरों को फोन किया गया तो उन्होंने फोन बंद कर लिया। कहा कि वोटरों के साथ भाजपाइयों ने अभद्रता की है। सपाइयों ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्त से मामले की शिकायत की। एसडीएम ने वोट डलवाए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नागेंद्र सिंह, रानू कुरैशी, आशुतोष दीक्षित, अशोक दुबे, अक्कू भदौरिया, नरेंद्र शर्मा, गोल्डन यादव, रोहित सिंह, रॉबिन सिंह, टिंकी यादव, अर्पित, प्रदीप, संतोष गुप्ता व सुरेश सिंह सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें