फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, झपकी आने से बाइक सवार युवक आगे चल रहे वाहन से टकराए, दोनों की मौत

Fri, 01 Oct 2021 05:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिख में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर नोएडा से गोरखपुर जाते समय नींद आने के चलते आगे चल रहे वाहन में बाइक घुसने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवाया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


नोएडा के थाना दनकौर के ग्राम दलेलगढ़ निवासी शाहरुख (24) पुत्र मुमताज अली हरियाणा के फरीदाबाद के थाना छपरा के मोहना गांव निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद शब्बीर के साथ बाइक से गोरखपुर में सीआरपीएफ में सिपाही पद पर तैनात भाई राशिद से मिलने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से जा रहे थे।

जैसे ही दोनों सौरिख कट पर पहुंचने तो उन्हें झपकी आ गई। जिससे आगे चल रहे अज्ञात वाहन में बाइक घुस जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एवं उप निरीक्षक किशन वीर सिंह ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर में तैनात राशिद का फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राशिद ने बताया कि शाहरुख मेरा भाई था और आरिफ मेरा साला था। दोनों मुझसे मिलने गोरखपुर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें