फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: चंदे से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसे, जांच से सामने आई ये हकीकत, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 06 Oct 2022 01:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

उत्तर प्रदेश में शासन के आदेश पर मदरसों की जांच पड़ताल चल रही है। इसके तहत कन्नौज जिले में अब तक 25 मदरसों की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें कई हकीकतें सामने आई हैं।
 
विज्ञापन
मदरसा, madarasa demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में शासन के आदेश पर जिले के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच चल रही है। अब तक 25 मदरसों की जांच हो चुकी है, जिसमें ज्यादातर चंदे के सहयोग से चलते मिले हैं। कुछ के पास खुद की जमीन है, जिस पर खेती होती है।

विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच में शासन ने कहा है कि इनकी आय का भी ब्योरा खोला जाए। कुल 12 बिंदुओं पर जांच हो रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 25 मदरसे ऐसे निकले हैं, जिनकी मान्यता नहीं है।
गुरसहायगंज और ठठिया इलाके के कुछ मदरसों के पास काफी जमीन है, जिससे मदरसों का खर्च निकलता है। अन्य मदरसों का संचालन चंदा से हो रहा है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मदरसों में बच्चे और फर्नीचर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जा रहे सभी अधिकारी
डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच के लिए कमेटी में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बीएसए और संबंधित तहसीलों के एसडीएम को शामिल किया है। जांच में सिर्फ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ही जा रहे हैं। अन्य अधिकारी कुछेक मदरसों में ही शुरुआती दिनों में गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें