फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अपराधियों के नहीं बची कोई जगह, उमा भारती

विज्ञापन
uma bharti - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश में अब अपराधियों के बचने के लिए कोई जगह नहीं है। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने शहर के मेहंदी घाट पर मां गंगा के दर्शन कर पूजा अर्चना के बाद यह बात कही। उन्होंने बताया कि निर्मल गंगा बनाने के लिए वह गंगा किनारे प्रवास पर हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ऋषिकेश से गंगा से गंगा सागर तक यात्रा कर रही हैं। शनिवार को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर प्रवास और गंगा आरती कर दूसरे दिन रविवार को शहर के मेहंदी घाट पर पहुंची। गंगा मंदिर में पूजा के बाद घाट पर मौजूद लोगों को गंगा की सफाई करने और निर्मल गंगा बनाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद उन्होंने गोशाला जाकर गोवंशों को रोटी खिलाई।
उन्होंने कहा कि वह फर्रुखाबाद से सीधे कानपुर बिठूर जा रही थी, लेकिन कन्नौज के इतिहास से प्रभावित होकर मेहंदीघाट गंगा किनारे आ पहुंची। उन्होंने कहा कि कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन 12 वर्ष में लगने वाले कुंभ के मेले में सब कुछ दान कर देते थे। वह 2016 से गंगा को साफ करने के लिये लगातार प्रवास पर हैं। आगे चार साल तक गंगा किनारे प्रवास जारी रखेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हो गई। अपराधियों के लिए कोई जगह नही है। वहीं आर्यन मामले में जांच करने वाले अधिकारी के धर्म को लेकर उठे बवाल पर उन्होंने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

तिर्वा। पूर्व सीएम के आगमन की खबर पर एक्सप्रेस-वे के फगुआ कट पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्हें पुष्प के साथ प्रतीक चिह्न भेंट किया। विधायक कैलाश राजपूत और ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने मां अन्नपूर्णा देवी का चित्र देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि लखीमपुर कांड में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार है भाजपा सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। भाजपा सरकार में सभी को न्याय मिलेगा। इस मौके पर घनश्याम राजपूत और विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें