फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल टली पर जारी कार्य बहिष्कार

Fri, 26 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले प्रदर्शनकारी इंजीनियरों की हड़ताल तो टल गई, पर कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


नलकूप खंड परिसर में कई घटक संघों के डिप्लोमा इंजीनियर इकट्ठा हुए। यहां 4800 ग्रेड पे हर हाल में लेने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राममहेश वर्मा व सचिव मकरंद सिंह यादव ने बताया कि वार्ता के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हड़ताल कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। फिलहाल एक मार्च तक कार्य बहिष्कार चलेगा।

इस दौरान मांगें मानकर शासनादेश न जारी किया गया तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर एके सिंह, अशोक सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, विनोद यादव, राजीव पाल, सुनील आनंद, लवकुश, आशीष गुप्ता, जगदीश चंद्र कनौजिया, राहुल यादव, दशरथ, प्रदीप सचान, शहजाद अहमद, शांति प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें