फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने राहुल का फूंका पुतला

Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में देश विरोधी क्रियाकलाप और आतंकवादियों के समर्थन में नारे लगाने वाले लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों की भी निंदा की और उनके पुतले को फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 11 बजे कस्बे के दर्जनों कार्यकर्ता युवा हिंदू सभा के जिलाध्यक्ष राजेश कटियार की अगुवाई में इकट्ठे हुए। राहुल गांधी के पुतले को लेकर वकील नगर मोहल्ले से युवक जुलूस की शक्ल में राहुल मुर्दाबाद, जो भारत न मिटा औरंगजेब की तलवारों से, बाबर की ललकारों से वो भारत क्या मिटेगा जेएनयू के गद्दारों से, देशद्रोहियों का समर्थन बरदाश्त नहीं करेंगे नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

जीटी रोड पर गुगरापुर तिराहे के पास पुतले की पिटाई करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पीयूष दुबे, निकेश सक्सेना, सचिन मिश्रा, अमन तिवारी, मंगलम पांडेय, रोहित पाठक, दिलीप श्रीवास्तव, सचिन पाठक, नीलू मिश्रा, प्रभात तिवारी और नितिन वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें