आबकारी टीम ने चौथे चरण के मतदान में अवैध शराब का
वितरण रोकने को पचोर व ठठिया में छापामार अभियान चलाया है। इस दौरान 55
लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर मिले लहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
आबकारी
अधिकारी दिनेश कटियार की अगुवाई में निरीक्षक महेंद्र कौशल व पीके सोनकर
ने सबसे पहले ठठिया कस्बे की गिहार बस्ती व पचोर गांव में छापा मारा। इस
दौरान आबकारी टीम को आया देख भगदड़ मच गई। युवक अपने घरों को छोड़कर मौके
से गायब हो गए।
अभियान के दौरान घरों के बाहर पुलिस ने कच्ची शराब के अलावा
1,230 किलो लहन बरामद किया। इसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर प्लास्टिक व
टीन के डिब्बे फोड़ डाले। बाद में रास्ते में मिले लोगों को आबकारी टीम ने
खुली व कच्ची शराब न पीने की नसीहत दी। बताया कि खुली हुई शराब जहरीली हो
सकती है, इसलिए वह सरकारी ठेकों से पैक बंद शराब खरीदकर ही सेवन करें।