फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, चालक और हेल्पर घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। राजस्थान से मछली का आहार की बोरियां लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा जिला नंहू थाना नगीन बलई गांव निवासी ट्रक चालक जुबैर मोहम्मद (50) व हेल्पर नहीस मोहम्मद (25) राजस्थान के अजीतगढ़ से मछली और मुर्गी का आहार लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। रविवार सुबह छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के ढिपारा गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक व हेल्पर घायल हो गए। बोरियां बिखर जाने से यातायात रुक गया। जानकारी मिलते ही यूपीडा और इफ्कॉन गश्ती दल ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। एक्सप्रेसवे पर पड़ी बोरियों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। चौकी प्रभारी अमोलर राजेश प्रताप सिंह ने हादसे की जानकारी कर ट्रांसपोर्ट कंपनी को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें