कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को 39 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 1122 और हॉटस्पॉट 103 हो गए हैं। 801 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 313 का इलाज चल रहा है। नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को भी नौ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
रविवार को रामपुर में 30 वर्षीय युवक, इंदरगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती, जिला अस्पताल में 40 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, कृष्णानगर सरायमीरा में 40 वर्षीय व्यक्ति, गढै़या ऊसर में 65 वर्षीय महिला, ठठिया थाना में 40 वर्षीय सिपाही, मस्जिद वाली गली इंदरगढ़ में 25 वर्षीय महिला, ठठिया में 40 वर्षीय युवक, थाना छिबरामऊ में 22 वर्षीय सिपाही, मोहल्ला दीक्षितान में एक वर्षीय बालिका, 55 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवती, ऐरवा राजारामपुर में 25 वर्षीय युवक, कछियापुरवा में 43 वर्षीय व्यक्ति, सारोतोप में 30 वर्षीय युवती, 65 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर में 35 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवक, एसीजेएम कोर्ट छिबरामऊ मे 44 वर्षीय कर्मचारी, कचहरी टोला में 45 वर्षीय युवक, खोजीपुर में 18 वर्षीय युवक, सौरिख में 17 वर्षीय किशोर, रेलवे स्टेशन में 31 वर्षीय युवक, डाक बंगला रोड निवासी 28 वर्षीय युवती, रायपुर पटना कासगंज का जिले में रहने वाला 43 वर्षीय व्यक्ति, देविन टोला सरायमीरा में 30 वर्षीय युवक, डाक बंगला रोड में 42 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय बेटी, शहर के मोहल्ला चौहट्टा में 28 वर्षीय युवक, पाठकाना में 28 वर्षीय युवती, जसपुरापुर सरैया में 35 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, गुरसहायगंज के गदनापुर चौधरी में 74 वर्षीय वृद्ध, रामगंज गुरसहायगंज में 55 वर्षीय महिला, राम किशन नगर में 21 वर्षीय युवती, 49 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 32 वर्षीय युवती की रिर्पोट पॉजिटिव आई है।
इनसेट..
दो दिन तक बंद रहेगी जिला कोर्ट
जिला एवं सत्र न्यायालय में मुख्या न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में कार्यरत 44 वर्षीय स्टेनोग्राफर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे प्रभारी जनपद न्यायधीश अजय कुमार ने सोमवार और मंगलवार तक जिला कोर्ट बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान कोर्ट को सैनिटाइज किया जाएगा।