मानीमऊ (कन्नौज)। यातायात पुलिस ने रांग साइड चलने वाले, बिना हेलमेट चलने वाले व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने 45 वाहनों के चालान किए।
टीएसआई अरशद अली ने बताया कि रांग साइड चलने वाले, मोटर साइकिल, डंपर आदि वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, नो पार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। जो भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई अवश्य की जाएगी। इस अभियान में मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार, विजय बाबू, दीपक यादव उपस्थित रहे।