कन्नौज। प्रयागराज में आठ जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियों में परिवहन निगम के अधिकारी जुटे हैं। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निगम ने स्पेशल बस सेवा शुरू की है, जिसके तहत अगर किसी गांव के 40 या उससे अधिक श्रद्धालु एक साथ महाकुंभ में जाना चाहते हैं तो उनके लिए रोडवेज बस गांव पहुंचेगी। इससे श्रद्धालुओं को रोडवेज स्टेशन तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
जनवरी से मार्च तक प्रयागराज में महाकुंभ लगेगा। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कन्नौज डिपो की 35 रोडवेज बसों को लगाया गया है। इसके अलावा परिवहन निगम ने महाकुंभ के लिए स्पेशल बस सेवा भी शुरू की है। इसके तहत अगर किसी गांव में 40 या उससे अधिक श्रद्धालु एक साथ महाकुंभ में जाना चाहते हैं तो रोडवेज बस गांव पहुंचेगी और यात्रियों को लेकर प्रयागराज जाएगी। इससे श्रद्धालुओं का समय बचेगा और रोडवेज बस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।