फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, वन विभाग ने कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। संयोगिता मार्ग पर चियासर गांव के सामने गुरुवार भोर में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क की गहरी कटान में फंसकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। ट्रॉली में लदी लकड़ी को लेकर उसके स्रोत, प्रजाति और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की स्थिति पर सवाल उठने के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बारिश के कारण ब्लॉक क्षेत्र के चियासर गांव के सामने से गुजरी सड़क के बीचोंबीच नाली जैसी गहरी कटान बन गई थी। इसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रॉली में शीशम की लकड़ी होने का दावा किया पर वन विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही लकड़ी की वास्तविक प्रजाति, उसके स्रोत और परिवहन से संबंधित अनुमति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हेमंत सेठ का कहना है कि ट्रॉली को लकड़ी समेत पकड़कर तेराजाकेट स्थित गुरसहायगंज रेंज कार्यालय में रखा गया है। ट्रॉली में अधिकांशत यूकेलिप्टस की लकड़ी होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच की कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें