कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करना महंगा हो गया है। यह नई दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी होंगी। वाहन चालकों को अब पांच रुपये से लेकर 65 रुपये तक अधिक टोल चुकाना होगा।
बाइक और ट्रैक्टर चालकों के लिए टोल में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कार, जीप, बस और ट्रकों जैसे भारी वाहनों के लिए टोल दरों में पांच रुपये से 65 रुपये तक की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक भार भारी वाहनों पर पड़ा है। उनके लिए एक तरफ से 45 और वापसी में 65 रुपये तक टोल बढ़ाया गया है। यह वृद्धि वाहन चालकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालेगी। हालांकि, तिर्वा टोल प्लाजा से आगरा या लखनऊ जाने वाले बाइक और ट्रैक्टर चालकों के लिए टोल में कोई वृद्धि नहीं की गई है। एक्सप्रेसवे पर भुगतान के लिए फास्टैग के साथ-साथ यूपीआई और नकदी का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन या नकद भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे अभी पूरी तरह से कैशलेस नहीं किया गया है।
यूपीआई और नकद भी होगा भुगतान
एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब हर वर्ष अधिक टोल चुकाना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर असर पड़ेगा। टोल भुगतान के लिए फास्टैग के अलावा यूपीआई और नकदी का उपयोग किया जा सकता है। इन माध्यमों से भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त टोल नहीं लगेगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि, एक्सप्रेसवे को अभी तक पूरी तरह से कैशलेस नहीं किया गया है, जिससे नकदी भुगतान का विकल्प बना हुआ है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। यदि किसी का फास्टैग रिचार्ज नहीं है तो वह मैन्युअल तरीके से भुगतान कर सकता है।
एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें
तिर्वा टोल प्लाजा से आगरा
वाहन
सिंगल
वापसी
बाइक-ट्रैक्टर
210
335
कार-जीप
420
675
एलसीवी (आठ टन भार)
665
1070
बस-ट्रक
1345
2155
3-6 एक्सल वाहन
2065
5300
7 से अधिक एक्सल वाहन
2650
4240
-
तिर्वा टोल प्लाजा से लखनऊ
वाहन
सिंगल
वापसी
बाइक-ट्रैक्टर
125
200
कार-जीप
250
400
एलसीवी (आठ टन भार)
400
635
बस-ट्रक
800
1285
3-6 एक्सल वाहन
1230 1965
7 से अधिक एक्सल वाहन
1580 2530
वर्जन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी दरें बढ़ाई गई थीं। एक अप्रैल से नई टैक्स प्रणाली को लागू कर दिया गया है। फिलहाल में कैश व यूपीआई भुगतान की सुविधा अभी चालू है और नगद भुगतान देने पर कोई अतिरिक्त शुल्क उपयोगकर्ता से नहीं लिया जाएगा।
-विमल सिंह, प्रबंधक, टोल प्लाजा यूपीडा